फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Digging of pond started for water harvesting in Atsu stopped after complaint of BJP leader

Auraiya News: अटसू में जल संचयन के लिए शुरू हुई तलाब की खोदाई भाजपा नेत्री की शिकायत बाद रुकी

Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Digging of pond started for water harvesting in Atsu stopped after complaint of BJP leader
अजीतमल। प्रदेश में गिरते जलस्तर को लेकर सरकार ने बरसात के पानी के संचयन के लिए तालाबों की खोदाई कराने का निर्णय लिया। इस क्रम में नगर पंचायत अटसू के वाशिंदों ने एक शिकायती पत्र अधिशासी अधिकारी को देते हुए श्रीनगर वार्ड में एक तालाब की खोदाई कर उसका मालवा निकालने की मांग की। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु पोरवाल और अधिशासी अधिकारी विनय शुक्ला ने छह जून को ठेकेदार को तालाब की खोदाई करवाने के निर्देश दिए। इस पर ठेकेदार ने तालाब की खुदाई शुरु कर दी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख ऋचा राजपूत को यह खोदाई नागवार गुजरी और उन्होंने 19 जून को एक्स पर ट्वीट करते हुए ठेकेदार और नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु पोरवाल के पति स्वदेश पोरवाल पर सपा नेता लला यादव के साथ मिली भगत से गुंडागर्दी व अवैध धंधे चरम पर होने का आरोप लगाया है। यहां तक कि रिचा राजपूत ने डीएम पर सीयूजी नंबर न उठाने का भी आरोप लगाया। जिसके जवाब में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा कॉल बैक की स्क्रीन शॉट के साथ की गई शिकायत की आख्या साझा की। ट्वीट पर सजग करते हुए बिना सत्यापन के भ्रामक पोस्ट न डाले जाने को लेकर लिखा गया है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट को साझा करते हुए अवैध खनन की बात को नकारते हुए तालाब की साफ सफाई की बात लिखी। उधर भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत इंदु पोरवाल के पति स्वदेश प्रकाश पोरवाल और भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख ऋचा राजपूत के बीच ट्विटर बार ने एक बार फिर पार्टी की अंतर कलह को सामने ला दिया। इससे एक बात तो साफ जगजाहिर है कि इसी अंतर कलह के चलते भाजपा को लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है।
विज्ञापन


--------------------



निकाय चुनाव में हार गई थीं ऋचा राजपूत



अजीतमल। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत अटसू के वार्ड कुलुरुहा की रहने वाली बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत जनवरी 2023 में डिंपल यादव और उनकी बेटी अदिति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आईं थीं। जिसके बाद काफी हंगामा देखने को मिला था। हालांकि बाद में रिचा राजपूत ने अपनी सफाई में कहा था कि वह व्यक्तिगत तौर पर डिंपल यादव और अदिति यादव का सम्मान करती हैं। जिसके बाद नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने नगर पंचायत अटसू से अध्यक्ष पद के लिए रिचा राजपूत को टिकट दिया था। लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी इंदु पोरवाल से 205 वोट से चुनाव हार गईं। अप्रैल 2024 में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु पोरवाल और उनके पति व वैश्य नेता स्वदेश पोरवाल ने अटसू के आठ सभासद और चेयरमैन लखना सहित भाजपा की सदस्यता ली थी। वहीं वैश्य नेता स्वदेश पोरवाल पर बेवजह के लगाए जा रहे आरोपों को लेकर वैश्य समाज में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत की चेयरमैन इंदु पोरवाल ने बताया की सरकार की मंशा के अनुसार तालाब खोदाई का कार्य कराया जा रहा था। लेकिन ऋचा राजपूत द्वारा पति पर खनन माफिया का आरोप लगाते हुए कार्य में बाधा डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed