फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Digestive System Model of Shikha and Nitika Pratham

Auraiya News: शिखा और नीतिका का डाइजेस्टिव सिस्टम मॉडल प्रथम

Fri, 28 Feb 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 28 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Digestive System Model of Shikha and Nitika Pratham
प्रदर्शनी में तैयार मॉडल के संग छात्राएं। - फोटो : प्रदर्शनी में तैयार मॉडल के संग छात्राएं।
दिबियापुर (औरैया)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बाबू राम पाण्डेय इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कक्षा 11 की शिखा और नीतिका ने डाइजेस्टिव सिस्टम का मॉडल बनाकर प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडलों को शिक्षकों ने खूब सराहा। इसमें शिखा और नीतिका का मॉडल प्रथम रहा।
विज्ञापन

कक्षा 6 की छात्राएं साक्षी, रक्षा, तेजस्विनी और मीनाक्षी ने वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल बनाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 8 की अनुष्का, आकांक्षा और साक्षी ने अपोजिट वर्ड एक्टिविटी पर आधारित मॉडल बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि पुष्पलता श्रीवास्तव ने बच्चों की कमियों व खूबियों के बारे में बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग बताया। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. ललित पांडेय, प्रबंधक दिनेश पांडेय, प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा, उप प्रधानाचार्य आशीष राज, कोऑर्डिनेटर सुनीता राजपूत, एक्टिविटी इंचार्ज माही कुशवाहा एवं अवंतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed