फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DIG fierce looking incomplete investication

आधी अधूरी विवेचनाएं देख भड़के डीआईजी

Sat, 16 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 16 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
DIG fierce looking incomplete investication

कोतवाली में अधूरी पड़ी विवेचनाएं, कबाड़ हो रहे पुराने वाहन व अपराधियों की धरपकड़  में हीला-हवाली बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर डीआईजी जमकर बरसे। डीआईजी ने अजीतमल, औरैया व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान खामियां देख वह भड़क गए। एक पखवारे में लंबित पड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



 
डीआईजी कानपुर जोन एन. चौधरी ने औरैया के थानों व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानों की पोल खुलती नजर आई। शुक्रवार सुबह आठ बजे डीआईजी ने अजीतमल कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



उन्होंने बैरक, पुलिसकर्मियों के आवास व पुराने वाहनों का निरीक्षण किया। अजीतमल में निर्माणाधीन बैरक में मानक के अनुरूप कार्य न होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ अन्य खामियां मिलने पर मातहतों को लताड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
तत्पश्चात डीआईजी औरैया कोतवाली पहुंचे, यहां उन्होंने मैस का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से खाने के बारे में जानकारी की। डीआईजी का पारा तब चढ़ गया, जब कोतवाली में कंडम हालत में वाहन देखे। उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों की नीलामी कराई जाए।


उन्होंने नवसृजित कंप्यूटर कक्ष को देखा और अंतिम एफआईआर कब दर्ज की गई है, इसकी जानकारी ली। वर्ष 2014 के त्यौहार रजिस्टर व अन्य अभिलेख अधूरे देख उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मुंशी से लेकर कोतवाल तक को फटकार लगाई।



 
 
सामने आने से बचते रहे पुलिसकर्मी - औरैया। औरैया कोतवाली में डीआईजी एन. चौधरी अभिलेखों की जांच कर रहे थे, उस समय डीआईजी के सामने आने से मुंशी से लेकर कोतवाल बचते दिख रहे थे। कारण था कि सभी रजिस्टर अधूरे पड़े होना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed