{"_id":"614f65e78ebc3e058c2eef42","slug":"dibiyapur-sahar-marg-jarjar-auraiya-news-knp654455780","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर से सहार तक सड़क जानलेवा गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर से सहार तक सड़क जानलेवा गड्ढे
विज्ञापन
सहार मार्ग पर भुलाहार के पास गड्ढों में तब्दील सड़क। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार(औरैया)। प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दे रही है लेकिन जिले में लोक निर्माण विभाग के सुस्त होने के कारण गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कें लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहीं हैं। दिबियापुर से सहार तक जर्जर सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
सहार ब्लाक में सबसे खराब स्थिति दिबियापुर-सहार मार्ग की है। इस मार्ग पर कई किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग रहा है। जिससे वह हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी सड़क पर भुलाहार के पास गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। इसके साथ ही सड़क कई जगह बुरी तरह से उखड़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। वाहनों में खराबी आ रही है। जिससे लोगों में रोष है।
क्षेत्र के राम कुमार, सर्वेश, किशन तिवारी, पीयूष आदि ने बताया कि इसी मार्ग पर अरियारी के पास सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया है, लेकिन सबसे खराब स्थिति भुलाहार के पास है। विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे अक्सर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
दिबियापुर-कन्नौज मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। बारिश की वजह से कुछ जगह काम प्रभावित है। उनमें भी जल्द ही गिट्टी डाल कर मरम्मत का काम कराया जाएगा।- एके जाटव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी