फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dibiyapur police station in-charge on line duty, businessman accuses him of plotting murder

Auraiya News: दिबियापुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, व्यापारी ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप

Sun, 05 Apr 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dibiyapur police station in-charge on line duty, businessman accuses him of plotting murder
फोटो-6- लाइन हाजिर इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। विवाद, व्यापारी की हत्या की साजिश और कई गंभीर आरोपों में घिरे दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। कानपुर से लेकर लखनऊ तक हुई शिकायतों और डीआईजी की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने उन्हें शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
दिबियापुर थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल तब उठे जब इसी हफ्ते डीआईजी हरीश चंदर के निरीक्षण के दौरान एक व्यापारी ने सीधे इंस्पेक्टर और उनके सिपाहियों पर अपनी हत्या की साजिश रचने का संगीन आरोप जड़ दिया था। जनसुनवाई में लगे इन आरोपों की प्राथमिक जांच हुई तो लापरवाही की पुष्टि हो गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर त्रिपाठी का कार्यकाल शुरू से ही विवादित रहा। छह माह पूर्व कस्बा के चौराहे पर भाजपा नेता अंकुर तिवारी से अभद्रता करना उन्हें भारी पड़ा था, जिसके बाद समर्थकों ने थाने में ही धरना दे दिया था। स्थिति यह हुई कि इंस्पेक्टर के माफी मांगने के बाद धरना खत्म हो सका था। इसके बाद हद तो तब हो गई जब होटल में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित पिता का ही पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि थाने के एक हिस्ट्रीशीटर की पहुंच इंस्पेक्टर के कार्यालय से लेकर आवास तक थी। बीते दिनों इंस्पेक्टर के हमराहियों का लेन-देन का मामला कानपुर के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा था। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो हमराहियों को लाइन हाजिर और दो को थाने से हटा दिया गया था।

इसके अलावा छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़कर छोड़ने और मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई पर कोर्ट द्वारा नोटिस दिए जाने से किरकिरी हुई थी। फिलहाल मामला चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed