फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dhun - Dhunkr burnt LT line , making a disclosure

धूं-धूंकर जली एलटी लाइन, मचा हड़कंप

Tue, 26 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 26 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dhun - Dhunkr burnt LT line , making a disclosure

हरीगंज मोहल्ले के ऊपर से गुजरी एलटी लाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया। तारों से तेज चिंगारी निकलती देख बाजार मे भगदड़ मच गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




मंगलवार शाम 5:30 बजे हरीगंज मोहल्ले में रेलवे क्रासिंग के पास एलटी केबल में अचानक आग लग गई। तारों से चिंगारी निकलती देख नीचे से गुजर रहे राहगीर कुछ समझ पाते, चिंगारियां आवाज के साथ नीचे गिरने लगी। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन



कस्बे के लोगों ने हादसे की आशंका से रास्ते को बंद कर दिया। बिजली के डर से कई घंटे तक कोई राहगीर व वाहन चालक रास्ते से नहीं गुजरे।



कस्बे के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन किसी ने घटनास्थल तक आना उचित नहीं समझा। कस्बे के पंकज मिश्रा, गोविंद, विनय का कहना है कि जेई ओमवीर को सूचना दी गई थी, लेकिन वह मौके पर नहीं आए। बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायत कस्बावासी जिलाधिकारी से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed