फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dhaba operator and police fight over food dispute, three suspended

Auraiya News: खाने के विवाद में ढाबा संचालक व पुलिस में मारपीट, तीन निलंबित

Tue, 03 Sep 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator and police fight over food dispute, three suspended
अजीतमल (औरैया)। खाना खाने के विवाद में पुलिस कर्मचारियों से ढाबा संचालक की हाथापाई हो गई। मारपीट में ढाबा संचालक सहित तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। ढाबा संचालक की तहरीर पर तीन पुलिस कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने मामले काे संज्ञान लेते हुए तीनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बाबरपुर कस्बा के पास इटावा-कानपुर हाईवे के किनारे सुंदरम होटल के नाम से ढाबा संचालित है। 31 अगस्त 2024 को हाईवे मोबाइल वाहन पर तैनात पुलिस कर्मचारी ढाबे पर खाना खाने गए थे। ढाबा संचालक अखिलेश कुमार का आरोप है कि मन मुताबिक खाना न मिलने पर वह हाईवे की दूसरी ओर स्थित एक ढाबे से खाना पैक करवाकर ले आए। जहां ढाबे के पास खड़ी पीआरवी गाड़ी में बैठकर तीनों पुलिस कर्मी खाना खाने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच ढाबा सुंदरम होटल के संचालक ने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद खींचतान और मारपीट में बदल गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना में घायल ढाबा संचालक और पुलिस कर्मचारियों को सीएचसी अजीतमल लाकर इलाज करवाया। किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खाना खाने को लेकर विवाद हुआ है। ढाबा संचालक अखिलेश कुमार निवासी गिरधारीपुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कांस्टेबल बृजेश कुमार, सनोज कुमार, शरद यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक की ओर से तीनों कांस्टेबलों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। - अशोक कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed