{"_id":"57e424034f1c1b0222a83e25","slug":"devotional-singing-tributes-to-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों के बीच शहीदों को दी श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों के बीच शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने नम आंखों से दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुई घटना को लेकर लोगों में व्याप्त आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में जगह - जगह जनता पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जता रही है। इसके साथ ही शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है।
शहर के किड्स ज्ञान स्थली एकेडमी में गुरुवार को शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल स्टाफ ने हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं बच्चों ने भी देशभक्ति गीतों के बीच शहीद जवानों को नमन किया। इस दौरान प्रधानाचार्या फाकेहा मजहर ने कहा कि आज हम अपने-अपने घरों में सुरक्षित बैठे हैं तो इसका श्रेय देश की सीमा पर तैनात जवानों को है। वह अपने परिवार और रिश्तेदारों से महीनों दूर सीमा पर ड्यूटी कर देशवासियों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के अरविंद सिंह, रीना दीक्षित, आरती दुबे, शीतल अवस्थी, अंशिका, अंकिता, रितु, करिश्मा, बबिता, निधि, रितिका, सोनिया आदि मौजूद रहीं।