फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotional singing tributes to the martyrs

भक्ति गीतों के बीच शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotional singing tributes to the martyrs
शिक्षकों ने नम आंखों से दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुई घटना को लेकर लोगों में व्याप्त आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में जगह - जगह जनता पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जता रही है। इसके साथ ही शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है।
विज्ञापन


 शहर के किड्स ज्ञान स्थली एकेडमी में गुरुवार को शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल स्टाफ ने हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं बच्चों ने भी देशभक्ति गीतों के बीच शहीद जवानों को नमन किया। इस दौरान प्रधानाचार्या फाकेहा मजहर ने कहा कि आज हम अपने-अपने घरों में सुरक्षित बैठे हैं तो इसका श्रेय देश की सीमा पर तैनात जवानों को है। वह अपने परिवार और रिश्तेदारों से महीनों दूर सीमा पर ड्यूटी कर देशवासियों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के अरविंद सिंह, रीना दीक्षित, आरती दुबे, शीतल अवस्थी, अंशिका, अंकिता, रितु, करिश्मा, बबिता, निधि, रितिका, सोनिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed