फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotees of the Lord is the pride of food

भक्तों का अभिमान प्रभु का है भोजन

Fri, 23 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 23 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Devotees of the Lord is the pride of food

भगवान श्रद्धा और विश्वास से समर्पित भाव को प्रभु स्वीकार करते हैं। त्रेता में नर लीला व द्वापर में बाल लीला करके श्री हरि ने अपने भक्ताें की रक्षा व दुष्टाें का संहार किया।

विज्ञापन


अभिमान ही प्रभु का सबसे प्रिय भोजन है। अपने भक्ताें व देवताओं को जब-जब अभिमानित होकर भटकते देखा तो प्रभु ने उस अवसर का भक्षण करके भक्तों की बुद्धि शुद्ध कर उन्हें भटकने से बचाया।
विज्ञापन

 
गौरीपीट ज्योति आश्रम विद्यानगर बाबरपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास आचार्य पं. संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि एक बार नारद को मोह उत्पन्न हो गया था, तब प्रभु ने वानर का रूप नारद को देकर उन्हें हरि चरणाें से भटकने से बचाया था। वहीं द्वापर में प्रभु ने श्री कृष्ण अवतार लेकर बाल लीलाओं से यशोदा, नंद बाबा, गोपी, ग्वालो व समस्त बृजवासियाें को आनंद प्रदान करते हुए दुष्टाें का संहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एक बार इंद्र को अभिमान उत्पन्न हुआ। बृजवासियों द्वारा इंद्र की पूजा की जाती थी। इंद्र का अभिमान देख लीलाधारी कृष्ण ने गिरिराज की पूजा करवा कर इंद्र को कुपित कर दिया तो इंद्र ने असमय घनघोर बारिश शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर गिरिराज पर्वत धारण कर बृजवासियों की रक्षा की और इंद्र के अभिमान को चूर कर दिया, तब से श्री गिरिराज जी महाराज की पूजा अर्चना होती चली आ रही है। बुधवार को गिरिराज कथा प्रसंग पर छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री पोरवाल, रमेश चंद्र पोरवाल, वेदप्रकाश, रामजी, अलका, आयुषी, ओमप्रकाश आदि सैकड़ाें भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed