{"_id":"6a3eb7d486cc45638400d805","slug":"devotees-observed-mourning-by-tossing-glowing-embers-auraiya-news-c-225-1-sknp1045-126520-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अकीदतमंदों ने दहकते अंगारों को उछालकर मनाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अकीदतमंदों ने दहकते अंगारों को उछालकर मनाया मातम
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 04 परिचय-हवेली दरवाजा मैदान में अलाव में अंगारे उछालकर मातम मनाते अकीदतमंद। संव
- मुहर्रम पर जिले को तीन सुपर जोन, दस जोन और 17 सेक्टर में बांटा
फोटो 26 एमएएचपी 04 परिचय-हवेली दरवाजा मैदान में अलाव में अंगारे उछालकर मातम मनाते अकीदतमंद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मुहर्रम की नौवीं तारीख को बृहस्पतिवार की रात शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव का आयोजन हुआ। अलाव देखने के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा। इस दौरान मातमी धुनों के बीच अंगारे उछालकर अलाव खेला गया।
शहर के मोहल्ला हवेली दरवाजा के मैदान में फातिहा के बाद रात करीब एक बजे अलाव की शुरूआत हुई। यहां करीब एक घंटे तक अलाव चला। अकीदतमंदों ने फूलों की तरह आग के अंगारों से अलाव खेलकर करबला के शहीदों को याद किया। इस दौरान बच्चों से लेकर युवाओं ने अलाव खेला। इसके बाद ढाल सवारी निकाली गई। शहर के शुक्रवारी बाजार, फतेहपुर बजरिया, चौसियापुरा, मोहल्ला काजीपुरा, बंधानवार्ड, लंघानपुरा व शुक्रवारी बाजार के मैदान में भी अलाव का आयोजन हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलाव स्थलों का जायजा लेते रहे।
उधर, मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर जिले को तीन सुपर जोन, दस जोन व 17 सेक्टर में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी जुलूसों में सुरक्षा को लेकर बॉक्स फॉर्मेशन व रस्सा पार्टी की तैनाती की गई है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 21 निरीक्षक, 85 उप निरीक्षक, 100 मुख्य आरक्षी, 600 आरक्षी और दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल पार्टियां लगातार भ्रमण कर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी, फायर टेंडर की पर्याप्त व्यवस्था व सोशल मीडिया से मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि, किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।