{"_id":"677c214fcd670e493b020991","slug":"development-work-will-be-done-in-rural-areas-with-rs-8-crore-plan-is-ready-auraiya-news-c-211-1-aur1005-120821-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ग्रामीण क्षेत्रों में आठ करोड़ से होंगे विकास कार्य, योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ग्रामीण क्षेत्रों में आठ करोड़ से होंगे विकास कार्य, योजना तैयार
विज्ञापन
औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों में रुके पड़े आठ करोड़ के विकास कार्यों को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसी माह एक साथ सभी निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए अन्य विभागों के साथ-साथ जिला पंचायत की भी जिम्मेदारी है। लगभग सात महीने से जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य ठप पड़े थे। लंबे इंतजार के बाद जिला पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों में आठ करोड़ रुपये से 80 निर्माण कार्यों को कराने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए शासन से धन भी आवंटित कर दिया गया है।
काम कराने वाली फर्मों के अभिलेखों की जांच की जा रही है। कुछ ही दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में 80 निर्माण कार्यों की शुरूआत होगी। आठ करोड़ के बजट से ग्राम पंचायतों में ठोस द्रव अपशिष्ट प्रबंधन, नाली, खड़ंजा निर्माण, मरम्मत सहित अन्य सभी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट::
80 निर्माण कार्याें की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी महीने सभी निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। नए प्रस्तावों के लिए जल्द ही जिला पंचायत की बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। इसको लेकर भी तैयारी चल रही है।
- रामनिहोर, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत

चुनाव प्रचार करते श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप के प्रत्याशी। संवाद