फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Development work will be done in municipal bodies from the infrastructure fund.

Auraiya News: अवस्थापना निधि से कराए जाएंगे नगर निकायों में विकास कार्य

Sat, 16 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in municipal bodies from the infrastructure fund.
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी निकायों में अवस्थापना निधि से विकास कार्य कराए जाने को अनटाइट ग्रांट की मंजूरी दी गई। इस बजट से जिले भर की सभी निकायों को विकास कार्याें से चमकाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बैठक में नगर पालिका व नगर पंचायतों में जन कल्याणकारी लाभ पर विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अवस्थापना विकास निधि से कराए जाने वाले कार्यों की टाइड ग्रांट के तहत पांच करोड़ 51 लाख 28 हजार 68 पैसे, अनटाइड ग्रांट रुपये चार करोड़ 44 लाख 35 हजार 606 पैसे तथा स्टांप शुल्क के 18 लाख 92 हजार 311 रुपये के बजट से कार्य कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

जिसमें नगर पालिका परिषद औरैया में टाइड ग्रांट में एक करोड़ 95 लाख 40 हजार 566, अनटाइड ग्रांट में एक करोड़ 30 लाख 89 हजार 200, नगर पंचायत अछल्दा में टाइड ग्रांट के 22 लाख 80 हजार, अनटाइड ग्रांट के एक लाख 59 हजार 305, फफूंद नगर पंचायत में टाइड ग्रांट से 39 लाख 33 हजार 209, अनटाइड ग्रांट 26 लाख 50 हजार, बाबरपुर नगर पंचायत में टाइड ग्रांट से 66 लाख 81 हजार 833, नगर पंचायत बिधूना में टाइड ग्रांट 75 लाख 76 हजार 420, अनटाइड ग्रांट एक करोड़ 58 हजार 101 तथा स्टाम्प शुल्क के 18 लाख 92 हजार 311, दिबियापुर नगर पंचायत में टाइड ग्रांट से एक करोड़ 24 लाख 41 हजार 990, अनटाइड ग्रांट के एक करोड़ 84 लाख 79। हजार, अटसू नगर पंचायत में टाइड ग्रांट 26 लाख 74 हजार 60 की धनराशि से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक वह कार्य किए जाएं जिससे आमजन को सीधा व अधिक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका/ नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों को कायाकल्प योजना की अंतर्गत संतृप्त कराया जाए। यदि किसी विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता हो तो उपलब्ध बजट के अनुरूप उसे भी पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान वाटर कूलर के स्थान पर वाटर एटीएम की स्थापना की जाए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो सके। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से उपकरण खरीद करने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत बिधूना में शव वाहन की आवश्यकता बताए जाने पर क्रय किए जाने के लिए भी स्वीकृति दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल सहित सभी नगर पंचायत के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed