Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Despite relief from the High Court, Kamlesh Pathak's release is difficult.

Auraiya News: हाईकोर्ट से राहत के बाद भी कमलेश पाठक की रिहाई मुश्किल

Sat, 30 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 30 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Despite relief from the High Court, Kamlesh Pathak's release is difficult.
औरैया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में भले ही हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई हो लेकिन उनकी जेल से रिहाई की राह अभी आसान नहीं है।
विज्ञापन

रिहाई के आदेश के बीच रंगदारी और उसके तुरंत बाद दर्ज हुआ एक नया गैंगस्टर का मामला आड़े आ गया है। इसके चलते फिलहाल उनके जेल से बाहर आने की संभावना कम दिखाई दे रही है। हालांकि, इन दोनों नए मामलों को लेकर उनके बेटे ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक की पुरानी गैंगस्टर सजा को हाईकोर्ट ने निरस्त करते हुए उनकी रिहाई के आदेश जारी किए थे। इस फैसले से समर्थकों में उम्मीद जगी थी लेकिन बीते 15 मार्च की शाम को कोतवाली पुलिस द्वारा रंगदारी के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी ने इस पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, रंगदारी के मामले की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक और उनके साथी अब्दुल सत्तार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और नई प्राथमिकी दर्ज कर ली। लगातार दर्ज हुए इन दो मुकदमों ने उनकी जेल से बाहर आने की राह में बड़ा रोड़ा अटका दिया है।
इस पूरे कानूनी पेच पर पूर्व एमएलसी के बेटे तिलक राज पाठक का कहना है कि पुलिस ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि रंगदारी और नए गैंगस्टर, दोनों ही मामलों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में मामला रद्द करने की याचिका लंबित है।

तिलक राज के मुताबिक, रंगदारी व गैंगस्टर के मामले में सह अभियुक्त को अदालत से जमानत मिल चुकी है। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि न्यायालय से उनके पिता को भी जल्द ही दोनों मामलों में न्याय और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed