{"_id":"6a4562aeb55a208820000976","slug":"despite-four-letters-being-sent-the-water-supply-has-not-been-restored-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147463-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार बार चली चिट्ठी फिर भी जलापूर्ति बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार बार चली चिट्ठी फिर भी जलापूर्ति बहाल नहीं
Thu, 02 Jul 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1- पानी की टंकी। संवाद
औरैया। भीषण गर्मी में जलापूर्ति बेहतर बनाए रखना पालिका के लिए चुनौतीपूर्ण है। इसे आसान बनाने के लिए जल जीवन मिशन में तैयार हो चुकी पानी की टंकी और नलकूपों से सप्लाई देने की तैयारी पालिका ने बनाई।
तीन माह के अंदर पांच बार जल निगम इटावा को चिट्ठी भी चलाई गई। इसके बावजूद अभी तक जालौन रोड किनारे बनी टंकी से सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी है।
शहर का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए तीन साल पहले शासन स्तर से पानी की तीन टंकियां, 20 नलकूप और पाइप लाइन बिछाने की परियोजना को हरी झंडी मिली थी। कार्यदायी संस्था के तौर पर जल निगम इटावा को नामित किया गया था। स्थिति यह है कि पानी की दो टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं। तीसरी टंकी के लिए जमीन की तलाश अभी भी जारी है।
जालौन रोड किनारे टंकी समेत दो नलकूप तैयार हैं। इसके साथ ही हाईवे किनारे यहां पर पाइप लाइन बिछाते हुए करीब छह हजार घरों को कनेक्शन भी दे दिए गए हैं लेकिन अभी तक टंकी से सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी है। हालांकि इस टंकी से सप्लाई छोड़कर ट्रायल किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन की खामियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। गर्मी के तीन माह बीतने के दौरान पालिका की ओर से पांच बार इस टंकी के संचालन को लेकर पत्राचार किया गया।
विज्ञापन
बावजूद इसके अभी तक इस टंकी से सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी है। ऐसे में जालौन रोड किनारे पर रहने वाली करीब तीन हजार की आबादी को सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ रहा है। घर-घर जलापूर्ति का सपना अभी तक अधूरा है।
-- -- -
जालौन रोड किनारे पानी की टंकी व नलकूपों के संचालन को लेकर चार-पांच बार पत्राचार किया गया है। जल निगम इटावा से इस टंकी के संचालन की मांग की गई है। टंकी के शुरू हो जाने से हाईवे किनारे की जलापूर्ति बेहतर हो जाएगी।-विपिन कुमार, जेई जल कल विभाग नगर पालिका
-- -
ठेकेदार के द्वारा जालौन रोड किनारे पानी की टंकी का ट्रायल किया जा रहा है। पाइपलाइन की खामियां दुरुस्त होने के बाद जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।-विमल कुमार, एई जल निगम इटावा