फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Desks and chairs for primary school children

Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए आई मेज-कुर्सी

Sat, 22 Mar 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 22 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Desks and chairs for primary school children
दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका। - फोटो : दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।
दिबियापुर। नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को 50 मेज-कुर्सियां भेजी गईं। प्रत्येक कक्षा में नगर पंचायत कर्मियों ने इसकी सेटिंग कराई।
विज्ञापन

अब छात्र-छात्राएं इन पर बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। मेज-कुर्सी मिलने से स्कूल स्टाफ समेत छात्रों ने खुशी जाहिर की। प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर में अभी तक स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए चेयर की व्यवस्था नहीं थी।
बच्चे टाट बिछाकर जमीन में बैठकर पढ़ाई करते थे। इस कारण बच्चों को दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने दिबियापुर के एक स्कूल में छात्रों के बैठने के लिए मेज-कुर्सी दीं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका अनीता राजपूत ने बताया कि कुल पंजीकृत संख्या 134 के हिसाब से 50 कर्सी आई हैं। जिसमें एक चेयर में तीन बच्चे बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। अभी तक केवल स्कूल में शिक्षक स्टाफ के लिए चेयर की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत ने लगभग एक साल पूर्व स्कूल का सौंदर्यीकरण किया था, जिसमें स्कूल के रूम व बरामदा ,पक्की फर्श के अलावा स्कूल में पानी पीने के लिए आरो पर लाखों खर्च किए थे। विद्यालय में सोलर पैनल भी लगा है और छह पंखे भी लगे हैं।

नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि छात्रों के हित में जो सुविधाएं संभव हो सकेंगी, उसे नगर पंचायत की तरफ से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed