Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dense fog disrupts traffic, delaying trains by several hours

Auraiya News: घने कोहरे ने बिगाड़ी चाल, घंटों देर से पहुंच रहीं ट्रेनें

Sat, 27 Dec 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dense fog disrupts traffic, delaying trains by several hours
फोटो-12- साढ़े पांच घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस।संवाद
कंचौसी/दिबियापुर। घने कोहरे ने ट्रेनों की चाल मंद कर दी है। इससे एक घंटे का सफर तीन घंटे में पूरा हो रहा है। ऐसे हालात में यात्री थकान महसूस करते हुए परेशान हो रहे हैं। ट्रेनें घंटों देर से आने के कारण यात्री स्टेशन पर बैठने को मजबूर हैं। उधर, फफूंद में कई ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से चली फरक्का एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे से अधिक देरी से कंचौसी स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें लेट होने से यात्रा उबाऊ हो रही है। एक्सप्रेस ट्रेनें पैसेंजर से भी धीमी गति से चल रही हैं। दूरस्थ स्थानों पर जाने वालों के लिए यह स्थिति काफी दिक्कत भरी है। वहीं, चंडीगढ़ से प्रयागराज तक जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने समय से पांच घंटे की देरी से कंचौसी पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली की ओर जाने वाली फरक्का और ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेमू व पैसेंजर एक से डेढ़ घंटे की देरी से आई। इससे कानपुर, इटावा, लखनऊ, बनारस, फतेहपुर, प्रयागराज, दिल्ली, अछल्दा, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, झींझक, फिरोजाबाद, टूंडला आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फफूंद स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों लेट आ रही हैं। फफूंद स्टेशन पर शुक्रवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा, फफूंद से कानपुर सेंट्रल मेमो एक घंटा, फफूंद से कानपुर सेंट्रल पैसेंजर दो घंटा, आगरा से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा, टूंडला से कानपुर सेंट्रल मेमू 2:45 घंटा, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 2:30 घंटा, नेताजी एक्सप्रेस छह घंटे लेट आईं।
वहीं, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed