फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dense fog descended at night, putting a brake on the speed of vehicles.

Auraiya News: रात में छाने लगा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Sun, 14 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 14 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dense fog descended at night, putting a brake on the speed of vehicles.
फोटो-29-बेला में कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलता ऑटो। संवाद
औरैया। जिले में अब कोहरे का असर बढ़ने लगा है। शनिवार तड़के घना कोहरा छाने से हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालकों को वाहन रोक-रोककर चलाने पड़ा। कई स्थानों पर कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई दे रहा था, इससे यातायात प्रभावित रहा।
शनिवार को सुबह करीब आठ बजे कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ, तब जाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर भी तेज होता जा रहा है। आगे भी तापमान कम होने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि 23 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। उनके अनुसार क्रिसमस से पहले ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है और सुबह-शाम घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे के समय धीमी गति से वाहन चलाएं। फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

फोटो-29-बेला में कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलता ऑटो। संवाद

फोटो-29-बेला में कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलता ऑटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed