{"_id":"5f8f2c048ebc3e9b861caaf8","slug":"dengu-ki-jaanch-ko-kit-nahi-auraiya-news-knp5896919163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की जांच को 50 शय्या अस्पताल में नहीं है किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की जांच को 50 शय्या अस्पताल में नहीं है किट
विज्ञापन
औरैया। शहर के कई हिस्सों में डेंगू ने पांव पसारे हैं। वहीं, 50 शय्या जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए किट खत्म हो गई है। जांच की मैन्युअल व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में बुखार से पीड़ित मरीजों और तीमारदारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बुखार के मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी जाकर जेब ढीली करनी पड़ रही है।
सदर ब्लाक के गांव पुरवा रहट में महीने भर से ज्यादा समय से बुखार का प्रकोप है। बुखार की चपेट में आकर एक-एक कर 18 लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच कई जगह डेंगू ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया। शहरी क्षेत्र में कई लोग डेंगू की चपेट में हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 50 और 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय में रोजाना औसत छह-सात सौ मरीजों का पंजीकरण किया जाता है। इसमें ज्यादातर मरीज बुखार के आ रहे हैं। अधिकांश मरीजों को टायफाइड, मलेरिया व डेंगू की जांच कराने की सलाह दी जा रही है। खास बात यह है कि अस्पताल में मलेरिया, टायफाइड की जांच करने की तो व्यवस्था है, लेकिन डेंगू की जांच करने की कोई व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में जांच के लिए लिखे जाने पर मरीज को प्राइवेट पैथोलॉजी पर जाकर पांच सौ से लेकर छह सौ रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है।
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू की जांच की व्यवस्था न होने से जांच के लिए अधिकांश सैंपल आगरा भेजे जा रहे हैं। पता चला है कि पखवारे भर पहले अजीतमल से 14 सैंपल जांच के लिए आगरा भेजे गए थे। लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
कोट
अभी तीन-चार दिन से डेंगू की किट खत्म हो गईं हैं। इसके लिए लिखा-पढ़ी की जा चुकी है। संभवता एक-दो दिन में किट आने की उम्मीद है।
- डॉ. लाखन सिंह, सीएमएस