{"_id":"5f6b9bf48ebc3e3a685e4b88","slug":"demonstration-in-protest-against-mandi-duty-auraiya-news-knp584409984","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों ने मंडी गेट पर प्रदर्शन कर आवाज की बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों ने मंडी गेट पर प्रदर्शन कर आवाज की बुलंद
विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी22- कार्यालय गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते आढ़ती व व्यापारी नेता
- फोटो : AURAIYA
औरैया। मंडी शुल्क के विरोध में बुधवार को आढ़तियों और व्यापारियों नेे मंडी समिति के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को न माना गया तो वह लोग आंदोलन को उग्र रूप देंगे। गौरतलब है कि आढ़ती और व्यापारी तीन दिनों से इस मुद्दे को लेकर हड़ताल पर हैं। इधर, मंडी बंद होने से पल्लेदारों को काम की तलाश में भटकना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने मंडी के आढ़तियों के साथ मिलकर मंडी समिति कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन मंत्री विपिन मित्तल ने कहा कि व्यापारियों के हित में संगठन ने कई तरह के आंदोलन किए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मंडियों से शुल्क हटाए जाने के बावजूद प्रदेश की मंडियों से प्रदेश सरकार शुल्क नहीं हटा रही है। यदि सरकार ने मंडी शुल्क नहीं हटाया तो वह मंडी के बाहर सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे।
गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकांत पाठक ने कहा कि आढ़तियों से मंडी शुल्क लेकर प्रदेश सरकार आढ़तियों और किसानों का शोषण कर रही है। इस मौके पर गल्ला व्यापार मंडल मंत्री जमाली सिंह, जिला मंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, दीपक अग्रवाल, उमेश कुमार वर्मा, नितिन वर्मा, सतीश वर्मा, भानु राजपूत, समरान नसीब, हरमिंदर सिंह, अचिन कुमार, अनूप कुमार, रामगोपाल पोरवाल, सूर्यप्रकाश बाजपेयी, किट्टू सरदार, जावेद खां, माधव तिवारी आदि व्यापारी व आढ़ती नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी बबलू ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारियों और आढ़तियों का प्रदर्शन तहसील परिसर में होगा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा जाएगा। बताया कि यदि शीघ्र समस्या का हल नहीं हुआ तो प्रदर्शन और भी उग्र किया जाएगा।