{"_id":"62dc43f73a3e3c0aa50d6766","slug":"demanded-extortion-of-two-lakhs-from-the-head-report-on-five-auraiya-news-knp709125728","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः प्रधान से मांगी दो लाख की रंगदारी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः प्रधान से मांगी दो लाख की रंगदारी,
विज्ञापन
फफूंद। प्रधान से रंगदारी मांगने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र के प्रधानों में रोष बना हुआ है।
नगला पाठक निवासी ग्राम प्रधान महाराज दोहरे ने पुलिस को तहरीर दी कि 19 जुलाई की शाम वह पंचायत भवन के पास बैठे थे, तभी गांव के मयंक पाठक, वेदप्रकाश, ऋषभ, आशू व सुनील आए। आरोप है कि सभी ने उन्हें घेर लिया और तमंचे के बल पर उनके हिसाब से प्रधानी चलाने की धमकी दी। फिर आरोपियों ने प्रधानी चलाने के लिए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विरोध करने पर चार दिन के अंदर पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रधान का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी रंगदारी मांग चुके हैं। 17 जुलाई को भी धमकी दी थी। तब पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। फफूंद थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एससी/एसटी एक्ट का मामला होने की वजह से जांच सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार करेंगे।