फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand to abolish food license

खाद्य लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने की मांग

Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish food license
औरैया। ककोर मुख्यालय पहुंचे कोल्ड स्टोर संचालकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर खाद्य लाइसेंस की अनिवार्यता पर आक्रोश जताया। कहा कि हम लोग तो भंडारण करते हैं न कि उत्पादन और बेचने का काम।
विज्ञापन

एडीएम रेखा एस चौहान को सौंपे ज्ञापन में कोल्ड स्टोर संचालकों ने बताया कि कोल्ड स्टोर में सिर्फ आलू का भंडारण होता है। जिसमें भंडारित आलू किसानों का होता है। स्टोर में सिर्फ भंडारण कर उसके एवज में तय दर से भुगतान लिया जाता है। आलू की खरीद-बिक्री से किसी कोल्ड स्टोर का कोई वास्ता नहीं है। ऐसी स्थिति में कोल्ड स्टोरेज को खाद्य विभाग के लाइसेंस लेने की अनिवार्यता औचित्यपूर्ण नहीं लगती है। संचालकों ने मुख्यमंत्री से इस पर विचार कर कोल्ड स्टोरेज को इस प्रक्रिया से बाहर रखे जाने की मांग की।
विज्ञापन

एडीएम रेखा एस चौहान ने शासनादेश का हवाला देकर कोल्ड स्टोर संचालकों को खाद्य लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया। ज्ञापन देने वालों में कोल्ड स्टोरेज आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनरेश सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश दुबे, मंजुल शुक्ला, जनमेजय पांडे, अनिल यादव आदि कोल्ड स्टोरेज मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed