{"_id":"6224f95a5b1b8e2a9e01759f","slug":"demand-for-stoppage-of-trains-at-achhalda-railway-station-memorandum-submitted-to-station-superintendent-auraiya-news-knp6842296166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-06एयूआरपी-05 स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते अछल्दा के व्यापारी व लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरया)। कस्बे के व्यापारियों और लोगों ने रविवार को रेल मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार को दिया। इसमें अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि अछल्दा रेलवे स्टेशन पर करीब दो साल से ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है, जबकि मार्च 2020 से पहले महानंदा एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, ऊंचाहार, गोमती एक्सप्रेस, इंटर सिटी जैसी कई ट्रेनें यहां रुकती थीं। टूंडला से कानपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को अब भी स्पेशल ट्रेन का दर्जा देकर चलाया जा रहा है, जबकि रेल मंत्रालय ने सभी ट्रेनों से स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद भी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने से आम नागरिक को दोगुने किराये पर यात्रा करना पड़ रहा है। रेल मंत्रालय द्वारा बाकी की पैसेंजर ट्रेनों को नहीं चलाया जा रहा है, और न ही अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पहले से रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ही ठहराव किया जा रहा है। व्यापारियों ने अछल्दा स्टेशन पर पहले की तरह रुकने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में व्यापारी पीयूष यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, किशन राठौर, अजीत गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, सरफ राज आलम, सचिन जैकी, फिरोज, युगेश, कुलदीप, रवि, शिवा, टोनी, राहुल, अंकुर, छोटू, भुवनेश तिवारी सभासद, फिरोज खान सभासद, अमित ठाकुर सभासद, नासिर खान, विपुल सविता, शाहरुख खान भी शामिल रहे।