{"_id":"611ea1c68ebc3e79f17d97d2","slug":"delhi-hawda-rout-auraiya-news-knp6471024181","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ घंटे बाद शुरू हुआ दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ घंटे बाद शुरू हुआ दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-28- कंचौसी स्टेशन पर हंगामा करते यात्री। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर(औरैया)। झींझक और अंबियापुर रेलवे स्टेशनों के बीच महाबोधि एक्सप्रेस से जानवर टकराने के बाद कई खंभों की ओएचई लाइन टूटने से बाधित दिल्ली-हावड़ा डाउन रूट साढ़े आठ घंटे बाद शुरू हुआ। साम्हों से कंचौसी तक कई ट्रेनें बीच में खड़ी रहीं। फफूंद में खड़ी गोमती एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे बाद रवाना की जा सकी। इस दौरान ट्रेनों में सवार यात्रियों का भूख, प्यास से बुरा हाल रहा। ट्रेन चलने की सही जानकारी न मिलने और भूख से नाराज कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया।
रेल कर्मियों ने मरम्मत के बाद रात लगभग डेढ़ बजे ट्रैक को बहाल किया। इस दौरान फफूंद में खड़ी गोमती एक्सप्रेस के यात्रियों को काफी परेशानी हुई। फफूंद स्टेशन पर पिछले कई माह से खान-पान के स्टाल बंद होने से यात्रियों को खाने का सामान न मिल सका। कुछ यात्री दिबियापुर कस्बे से खाना और नाश्ता लेकर आए, लेकिन अधिकांश यात्री ट्रेन चलने के अंदेशे से ट्रेन में ही बैठे रहे। ट्रेन चलने की सही जानकारी न मिलने से गुस्साए कुछ यात्रियों ने रात करीब साढ़े दस बजे स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचकर हंगामा भी किया।
हालांकि स्टेशन मास्टर ने सबको समझाकर शांत कराया। ट्रैक बहाल होने पर फफूंद से दिल्ली तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को पूरी रात निकाला जाता रहा। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार शाम को जानवर टकराने से 9 खंभों के ओएचई तार टूट गए थे। रात लगभग 1 बजकर 20 मिनट पर मरम्मत काम पूरा हुआ। इसके बाद यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
दिबियापुर। गुरुवार को दैनिक यात्रियों की लाइफलाइन मानी जाने वाली अप गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से सात घंटे की देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे यात्री खासे परेशान रहे। स्टेशन पर यात्री मोबाइल पर रेलवे एप से ट्रेन के बारे में जानकारी करते रहे। रेल प्रशासन के अनुसार बुधवार को हादसे के बाद फफूंद रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस खड़ी हो गई थी। एक ही रैक होने के चलते सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर लखनऊ से चलने वाली गोमती एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे लखनऊ से चल सकी। सुबह 8:50 पर फफूंद पहुंचने वाली यह ट्रेन 3:45 पर पहुंची।

फोटो-19एयूआरपी-27- परिवार के साथ बैठकर इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-19एयूआरपी-26- मोबाइल से पल पल की अपडेट लेता यात्री । संवाद- फोटो : AURAIYA