फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deaths in road accidents were twice more than that of Corona

कोरोना से दो गुना अधिक हुईं सड़क हादसों में मौतें

Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Deaths in road accidents were twice more than that of Corona
फोटो03एयूआरपी 19- हाईवे किनारे स्थित गांव अनजनपुर के सामने बने कट से बाइक पार कर दूसरी तरफ जाता युवक - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना महामारी ने दो साल से लोगों को हिलाकर रख दिया है। आज भी लोगों में इतना भय है कि मानो इससे बड़ी कोई आपदा नहीं। इस महामारी ने लोगों को शारीरिक रूप से कमजोर करने का काम किया। कई को जान गवानी पड़ी, मगर इस महामारी से दोगुना मौतें सड़क हादसे में हुई। बावजूद इसके सड़क हादसे रोकने के लिए किए जाने वाले इंतजाम पर किसी की नजर नहीं है।
विज्ञापन

2020 के मार्च माह में अचानक से पूरे देश पर महामारी ने अपना प्रकोप दिखाया। हालांकि उसका असर अभी भी देखने को मिल रहा है। मार्च 2020 से फरवरी 2022 तक सरकारी आंकड़ों पर जाएं तो कोरोना महामारी के चलते कुल 211 लोगों की मौत हुईं हैं, जबकि सड़क हादसों पर नजर डालें तो 2020 से लेकर मार्च 2022 तक 422 लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों में इतनी मौतें होने के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से इन पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ऐसे में अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए अब आम जनमानस को खुद ही सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कट बन रहे हादसों का सबब
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बने अवैध कट लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकते हैं। इन अवैध कट को बंद कराने के लिए लोगों ने कई बार मांग की, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते आज भी कई जगहों पर बने अवैध कट बंद नहीं किए गए हैं। ऐसे में इन कटों का प्रयोग करने में जरा सी चूक लोगों की जिंदगी को पलक झपकते ही खत्म कर देती है।

कोरोना से हुईं मौतें
मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक 48
मार्च 2021 से अक्तूबर 2021 तक 155
नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक 08
सड़क हादसों में हुई मौतें
मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक 192
मार्च 2021 से अक्तूबर 2021 तक 208
नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक 22
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कई अवैध कट पहले बंद कराए गए थे। लोग चोरी छिपे हाईवे के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर अवैध कट बना लेते हैं। इन अवैध कटों की जानकारी कराई जाएगी, जिससे उनको बंद कराए जाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। -सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ ट्रैफिक।

फोटो03एयूआरपी 20- गल्ला मंडी के सामने बने अवैध कट से साइकिल के साथ सड़क पर दूसरी तरफ जाते युवक

फोटो03एयूआरपी 20- गल्ला मंडी के सामने बने अवैध कट से साइकिल के साथ सड़क पर दूसरी तरफ जाते युवक- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed