{"_id":"5766e1b74f1c1bd54511ba31","slug":"death-touching-to-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के छूकर गुजरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर के छूकर गुजरी मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया निवासी एक किशोर प्लेटफार्म पर चढ़ते समय मालगाड़ी के इंजन से टकराकर उसके नीचे आ गया। पूरी मालगाड़ी ऊपर से गुजर जाने के बाद वह बच गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्रियों की सांसें थमी रहीं। दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया।
नगला चैनसुख औरैया निवासी कमल किशोर (17 ) पुत्र राजाराम रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म संख्या दो पर चढ़ रहा था। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी को वह देख नहीं पाया। किशोर मालगाड़ी के इंजन से टकराकर सीधे उसके नीचे आ गया। मालगाड़ी के सभी वैगन गुजर जाने के बाद प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों और जीआरपी ने देखा तो किशोर के शरीर में हलचल हो रही थी। आनन-फानन जीआरपी ने घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए। इस दौरान किशोर बदहवास नजर आया।