{"_id":"5768389b4f1c1bd773b483ae","slug":"death-of-man-brother-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली युवक की मौत, भाई झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली युवक की मौत, भाई झुलसा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बेहाल हुई सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरपुर में देर शाम बिजली गिरने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का कानपुर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पीपरपुर निवासी विमल कुमार के दो बेटे अमन (14) एवं शनि (10) अपने दोस्तों के साथ खेतों में गया था। इसी दौरान बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसात शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी और अमन और शनि गंभीर रूप से झुलस गए। गांव के अन्य बच्चों ने पास में जाकर देखा तो दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। आनन -फानन ग्रामीण एवं परिजन दोनों बच्चों को औरैया स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। यहां अमन की मौत हो गई। जबकि शनि को गंभीरावस्था में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में शनि का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शनि आईसीयू में नाजुक हालत में है। इस संबंध में फफूंद थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है।