फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of a five month old baby in the womb

Auraiya News: गर्भ में पल रहे पांच माह के शिशु की मौत

Thu, 25 Jan 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Death of a five month old baby in the womb
औरैया। महिला के गर्भ में पल रहे पांच माह के शिशु की मौत पर परिजन ने सीएचसी अधीक्षक व गांव की आशा पर टीकाकरण न करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही अधीक्षक पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में गलत रिपोर्ट लगाने का भी आरोप लगाया है। गर्भवती महिला के पति ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




गांव भटौली निवासी मोनू सेंगर ने बताया कि उसकी पत्नी डोलसी देवी पांच माह की गर्भवती थी। 22 जनवरी को गर्भ में ही उसके शिशु की मौत हो गई थी। मोनू का आरोप है कि पत्नी के गर्भवती होने पर उसने गांव की आशा लक्ष्मी देवी व सीएचसी जाकर कई बार अधीक्षक डाॅ. जितेंद्र से पत्नी का टीकाकरण करने के लिए कहा, लेकिन हर बार उसे वहां से टरका दिया गया। इस पर उसने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की तो सीएचसी अधीक्षक की ओर से गलत जांच रिपोर्ट लगाकर मामला को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन

उसने पत्नी के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत के पीछे सीएचसी अधीक्षक व आशा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मामले में आशा लक्ष्मी देवी ने बताया कि 15 अक्तूबर 2023 को जब वह गांव में पल्स पोलियो की खुराक पिला रही थी। इस दौरान उसे डोलसी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। किन्हीं कारणों से नवंबर और दिसंबर माह का टीकाकरण नहीं हो पाया। जनवरी माह में जब वह गर्भवती को टीकाकरण के लिए सीएचसी ले जाने को उसके घर पहुंची तो वहां उससे एएनएम को घर आकर टीकारण कहने की बात कहकर चलने से इंकार कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोप निराधार हैं। गर्भवती को टीकाकरण के लिए गांव की दोनों आशा लक्ष्मी देवी व नीलम शर्मा व एएनएम मीरा देवी ने कई बार सीएचसी बुलवाया लेकिन व टीकाकरण करवाने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed