फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   deadbody found in bori

बोरी में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 15 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in bori
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव डॉक्टर का पुर्वा में सेंगुर नदी से पुलिस ने बोरी में बंद शव बरामद किया है। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची महिला ने मृतक की शिनाख्त पति के रूप में की है। बताया कि वह किन्नरों के साथ रहता था।
विज्ञापन

गांव डॉक्टर का पुर्वा स्थित सेंगुर नदी से मिले शव की शिनाख्त कानपुर देहात के गांव असारतगंज-रसूलाबाद निवासी रामवती ने पति (38) के रूप में की है। बताया कि किन्नरों के साथ रहते समय उसने अपना नाम सुनीता रख लिया था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक बिछिया पहने था। खाल उधड़ गई थी।
विज्ञापन

इससे शव काफी पुराना लग रहा है। सूत्रों के अनुसार उसके आठ बच्चे हैं। पिछले तीन साल से वह किन्नर बनकर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में दूसरे किन्नर के साथ रह रहा था। पत्नी ने बताया कि शिवरात्रि से वह लापता था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed