फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of teenager found hanging

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

Sat, 02 Nov 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging
मुरादगंज। क्षेत्र के ऊंचा बहादुरपुर में एक किशोर का शव शनिवार शाम पीपल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा बहादुरपुर निवासी मंगल (17) पुत्र प्रमोद शनिवार को अपने घर पर था। शाम के समय नजर न आने पर परिजन मोहल्ले व पड़ोस में खोजबीन कर रहे थे। कुछ दूरी पर एक पीपल के पेड़ से मंगल का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही हैं। वहीं परिजन घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं कर सके। मृबड़े भाई निदेश ने बताया कि समझ नहीं आ रहा कि मंगल ने आत्महत्या क्यों की। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed