फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of forest department worker found

औरैया: आम के पेड़ से लटका मिला वन विभाग के कर्मी का शव, हत्या का आरोप

Sat, 29 May 2021 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 May 2021 04:30 PM IST
सार

वन विभाग में तैनात दैनिक वेतन कर्मी का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of forest department worker found
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के बंशी गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में आम के पेड़ से वन विभाग में तैनात दैनिक वेतन कर्मी का शव लटकता मिला। मृतक शुक्रवार सुबह दिबियापुर स्थित वन विभाग में काम करने के लिए गया था। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बंशी निवासी बलवीर सिंह (55) पुत्र रणवीर सिंह दिबियापुर वन विभाग दफ्तर में संविदा (दैनिक वेतन) पर कार्यरत है। बलवीर के पुत्र रोहित ने बताया कि उसके पिता ने रात को फोन कर बताया था कि आज वह घर नहीं आएंगे। शनिवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर निकले तो गांव से डेढ़ किलो मीटर दूर एक आम के पेड़ से उसके पिता का शव लटका मिला।
विज्ञापन


बलवीर का शव फांसी पर लटके होने की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों के साथ गांव के  लोग काफी संख्या में जा पहुंचे। परिजनों ने शव को देख हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर फारेसिंक टीम बुला कर जांच कराई है। थाने दरोगा भागीरथ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंट और गमछे से लटका मिला शव
आम के पेड़ पर शव लटका देख हर कोई घटना संदिग्ध मान रहा था। मृतक बलवीर के गले में उसके पैंट और एक गमछे से शव आम के एक डाल से लटका हुआ था। शव देख कर हर कोई फांसी पर न झूलने की चर्चा करता रहा। वहीं घटना स्थल से कुछ दूर पर मृतक का मोबाइल पड़ा मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed