फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of farmer missing for three days found in garden

Auraiya News: तीन दिन से लापता किसान का शव बाग में मिला

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer missing for three days found in garden
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव के बाहर आम के बाग में मंगलवार दोपहर को एक किसान का शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर पहुंचे बेटों ने शव की पहचान तीन दिन से गायब अपने पिता के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमावता निवासी रामकिशोर की पत्नी द्रोपदी ने मंगलवार दोपहर को पति को खाना देने जाने के दौरान आम के बाग में पेड़ के नीचे किसान का शव पड़ा देखा। गांव वालों को जानकारी देने पर पहुंचे रविंद्र ने शव की पहचान पिता अशोक कुमार(53) के रूप में की। रविंद्र ने बताया कि पिता 18 फरवरी की सुबह खेत पर काम करने के लिए गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी खोज कर रहे थे। बताया कि मां गीता देवी की एक साल पहले मौत हो जाने के बाद से पिता कई-कई दिनों के लिए घर से चले जाते थे। इसके चलते उन्होंने ज्यादा खोज नहीं की। अशोक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेटा दीपू, आनंद, बेटी जूली व नीलू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल भरत पासवान व कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में पेड़ से गिरकर मौत होने की आशंका लग रही है। अभी तक परिजनों की ओर से न तो किसी पर आरोप लगाया गया और न ही कोई तहरीर दी गई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed