फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man found lying on the side of a field in suspicious condition

Auraiya News: संदिग्ध अवस्था में खेत के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 19 May 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the side of a field in suspicious condition
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी में शनिवार की सुबह घर से लापता एक युवक का शव रविवार सुबह संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर खेत किनारे पड़ा मिला। पास में कीटनाशक दवा का पाउच और पानी की बोतल भी पड़ी थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी निवासी ईश्वर शरण का 22 वर्षीय पुत्र रंशू मजदूरी करने के साथ ही गांव के किसानों के ट्रैक्टर भी चलाता था। शनिवार को सुबह 11 बजे वह बिना बताए घर से लापता हो गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव के बाहर खेत पर काम करने जा रहे किसानों ने रंशू का शव गांव के सत्यप्रकाश के खेत किनारे बबूल के पेड़ के नीचे पड़ा देखा। उन्होंने उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे अजीतमल सीओ राम मोहन शर्मा व एसओ फफूंद गंगादास ने घटना की जांच पड़ताल की। मृतक के पास कीटनाशक दवा का खाली पाउच और एक पानी की बोतल भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव में बौद्ध कथा का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार की रात उसका पुत्र भी वहां गया था। उसकी गांव के ही एक किशोर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। किशोर के पिता ने सुबह घर पर आकर पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। जिससे पुत्र डर गया था और शनिवार सुबह 11 बजे बिना बताए लापता हो गया था।

रविवार को वह मृत मिला। मृतक के चाचा राजकुमार ने भतीजे की हत्या किए जाने का भी अंदेशा जताया है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि युवक का शव के पास में कीटनाशक दवा का खाली पाउच मिला है। दवा निगलने से मौत हो जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed