फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man found lying on the roadside along with his bike

Auraiya News: बाइक समेत सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 11 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the roadside along with his bike
फफूंद। थाना क्षेत्र के फफूंद मुरादगंज रोड पर शनिवार सुबह एक युवक का शव बाइक समेत रोड किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को फोन कर युवक की शिनाख्त की। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह फफूंद थाना क्षेत्र के फफूंद मुरादगंज मार्ग पर अकबरपुर डांडा गांव के पास सैय्यद बाबा की मजार के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला। पास में ही एक बाइक भी पड़ी हुई थी। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से संपर्क किया गया। शव की पहचान दिबियापुर कस्बा के सहायल रोड निवासी 38 वर्षीय सौरभ पाल पुत्र राजेन्द्र बाबू पाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाइक को पुलिस थाना ले गई। मृतक के भाई गौरव ने बताया की उसका भाई फोटो और वीडियो ग्राफी का काम करता था। मुरादगंज रोड पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। मृतक का एक छह वर्षीय पुत्र हर्षित है। युवक की मौत से परिजनों में चीखपुकार मची हुई है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया की पुलिस जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। किसी वाहन से टकराने से युवक की मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed