{"_id":"662e928d97ea63fddc06c53e","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-the-door-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111590-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दरवाजे पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दरवाजे पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में रविवार सुबह एक घर के पीछे वाले दरवाजे पर युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों की नजर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बनारसीदास मोहल्ला निवासी अमित कुमार (32) पुत्र संतोष कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद वह सोने चला गया। रविवार तड़के परिजनों की आंख खुली तो घर के पीछे वाले दरवाजे के ऊपरी हिस्से से बंधी रस्सी से अमित का शव लटका देखा। यह देख पिता संतोष कुमार की चीख निकल गई। धीरे-धीरे मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं दरवाजे के ऊपरी हिस्से से रस्सी बंधी होने को लेकर घटना में संदिग्धता देखी गई। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।