{"_id":"679faf30e44b9f2c16043f61","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-near-a-tube-well-auraiya-news-c-12-1-knp1031-989552-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नलकूप के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नलकूप के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। खाद बीज की दुकान चलाने वाले एक युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। रविवार की दोपहर वहां पर पहुंचे किसानों ने शव देखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
मामला एरवाकटरा थानाक्षेत्र के रमपुरा गांव का है। वहां रविवार की दोपहर गांव के बाहर खेत पर दशरथ राठौर के निजी नलकूप के पास पेड़ से लटके युवक का शव लटकता दिखा। लोगों ने उसकी पहचान उमरैन निवासी लालू गुप्ता (44) के रूप में की। बताया गया कि उमरैन निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की खाद बीज की दुकान है। उनका पुत्र लालू पिता की दुकान में हाथ बंटाता था।
तबीयत खराब होने की वजह कर ओमप्रकाश गुप्ता अपने छोटे पुत्र के कानपुर स्थित घर गए हुए थे। दोपहर में बिजली आने पर खेत पर गेहूं की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने गए ओमप्रकाश गुप्ता के बटाईदार ने शव टंगा देखा और इसकी सूचना परिजनों समेत पुलिस को दी।
विज्ञापन
थानाप्रभारी जीतमल चौधरी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की पड़ताल कराई। थानाप्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। युवक ने आत्महत्या क्यों की, परिजन इसकी जानकारी नहीं दे पाए।