फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man found floating in a pond

Auraiya News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 23 May 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found floating in a pond
अयाना। थाना के गांव सेंगपुर के कैथौली मोड़ स्थित पचनद इंटर कॉलेज के पास गुरुवार शाम को एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। वह सुबह घर से दुकान पर चाय पीने के लिए निकला था। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। तालाब में पानी कम होने पर लोगों ने घटना के पीछे संदिग्धता जाहिर की है।
विज्ञापन

मूल रूप से कुंवरदेवपुर निवासी राजू (50) परिवार के साथ सेंगनपुर में झोपड़ी बनाकर रहते थे। गुरुवार शाम को गांव के पप्पू यादव ने पचनद इंटर कॉलेज के पास वाले तालाब में राजू का शव उतराता देखा। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तालाब में पानी कम होने पर लोगों ने अनहोनी की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर छानबीन की। पुलिस को उसकी पीठ पर जलने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

अनहोनी पर पत्नी राजेंद्री, बेटा विवेक, बेटी मोहिनी, रश्मि रोने लगीं। राजेंद्री ने बताया कि पति पांच साल से बीमार थे। उनका इटावा से उपचार करवाया जा रहा था। गुरुवार शाम चार बजे दुकान पर चाय पीने की बात कहकर घर से निकले था। इसके करीब एक घंटा बाद उनका शव तालाब में मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टयता युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed