फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DCC defeated Senjos Academy by 38 runs

Auraiya News: डीसीसी ने सेंजोस एकेडमी को 38 रन से हराया

Mon, 13 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
DCC defeated Senjos Academy by 38 runs
मैच के दौरान शॉट लगाते सेंजोस एकेडमी के खिलाड़ी राहुल सिंह। - फोटो : मैच के दौरान शॉट लगाते सेंजोस एकेडमी के खिलाड़ी राहुल सिंह।
दिबियापुर (औरैया)। भाग्यनगर ब्लॉक के गांव परवाह में दिबियापुर क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। रिपब्लिक ट्रॉफी के तीन मैचों के सीरीज के पहले मुकाबले में डीसीसी ने सेंजोस एकेडमी को 38 रन से हराया।
विज्ञापन

डीसीसी के कप्तान विपिन पाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी कर 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। ओपनिंग पर उतरे देवेंद्र यादव, मो. मूवीन में देवेंद्र यादव का विकेट महज चार रनों पर गिर गया। विकेट गिरने के बाद उतरे अभिषेक रॉयल व मो. मूवीन ने ताबडतोड़ रन बनाए। इसमें मो. मूवीन ने 36 गेंदों पर 65 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें छह छक्के, तीन चौके शामिल रहे। अभिषेक रॉयल ने 20 गेंदों पर 45 रन बनाए। क्षेत्ररक्षण कर रही टीम की ओर से जीजोमोन ने तीन ओवर में 34 रन देकर दो विकेट व मिस्टर जेयसे ने एक ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

140 रनों का पीछा करने उतरी कप्तान सेंजोस एकेडमी की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट पर 101 रन ही बनाए। सेंजोस एकेडमी की ओर से राहुल सिंह ने 16 गेंद पर 31 रन बनाए। क्षेत्ररक्षण कर रही टीम डीसीसी की ओर से कप्तान विपिन पाल ने दो ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए।

विक्रम सिंह, प्रिंस गौतम तथा सौरभ खन्ना ने टीम के लिए एक-एक विकेट लिया। मो. मूवीन के शानदार अर्धशतक के कारण पुनीत दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रिपब्लिक ट्रॉफी सीरीज का दूसरा मैच 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed