फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Day temperature may reach beyond 30 in ten days

Auraiya News: दस दिन में 30 के पार पहुंच सकता दिन का तापमान

Sun, 02 Feb 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 02 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Day temperature may reach beyond 30 in ten days
औरैया। जिले में मौसम का मिजाज दिनों दिन बदलता जा रहा है। हालांकि पिछले लगभग एक सप्ताह से सुबह व शाम के समय हल्की सर्दी का एहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो लगभग 10 दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



पुरवाई चलने से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। इसके चलते गर्माहट का एहसास लोगों को होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पुरवाई का असर अगले तीन दिनों तक दिन और रात के तापमान पर अपना असर दिखाएगा। रविवार को सुबह से ही तेज धूप का अहसास हुआ। इसके चलते अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

दोनों ही तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए गए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रामपलट ने बताया कि विक्षोभ का असर छह व सात फरवरी को तापमान पर देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आएगी। हालांकि आने वाले 10 दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने के आसार दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को 150 एक्यूआई के पार हुई हवा की गुणवत्ता
पिछले तीन दिनों से शहर की हवा खराब देखने को मिल रही है। मौसम पोर्टल के अनुसार रविवार की सुबह से ही हवा की गुणवत्ता 136 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) देखने को मिली। जो दोपहर बाद 156 एक्यूआई पर पहुंची। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 100 के पार एक्यूआई होने पर हवा संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक मानी जाती है। इससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed