फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DAV Public School won 18 medals in the sports competition.

Auraiya News: डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जीते 18 पदक

Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
DAV Public School won 18 medals in the sports competition.
फोटो-10एयूआरपी16- प्रतियोगिता समापन पर मेडल के साथ छात्राएं। स्रोत:शिक्षक
दिबियापुर। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डीएवी राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स बालिका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने आठ स्वर्ण, सात रजत व तीन कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला में छह से आठ अक्तूबर के बीच आयोजित हुई थी। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


एथलेटिक्स अंडर-17 वर्ग की दिया कुमारी ने 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतते हुए सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब हासिल किया। अंडर-14 वर्ग की इशिता सिंघल ने 1500 मीटर व 800 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 वर्ग की आसमा ने डिस्कस थ्रो में और अंडर-19 वर्ग की एंजेल अर्निम सिंह ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मिंजा खान को शॉट पुट में रजत पदक मिला। बैडमिंटन में अंडर-17 टीम में शामिल मोही सिंह, हीर पटेल, हिया पटेल, राजकुमारी व आराध्या दास ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि अंडर-14 टीम में शामिल अश्रिता, इलीशा, मेधा व काव्या ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में अंडर-14 वर्ग की रियांशी गर्ग ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 टीम में शामिल रियांशी, डोयल व आद्या ने रजत और अंडर-17 टीम में शामिल अनिका, जागृति व सुनिष्का ने कांस्य पदक अर्जित किया। अंडर-17 वर्ग की अनिका चौधरी ने व्यक्तिगत रजत पदक प्राप्त किया। योग में भी विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग की निष्ठा मिश्रा ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 समूह योग टीम में शामिल निष्ठा मिश्रा, वैष्णवी, खुशी सिंह व माधवी सिंह ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 टीम में शामिल अयाति शुक्ला, अनिका पाल, अदिति कुशवाहा व जाह्नवी गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग में अंडर-14 वर्ग की सुमेधा सक्सेना ने 300 मीटर इनलाइन रेस में रजत पदक प्राप्त किया। स्वर्ण और रजत पदक विजेता छात्राओं का चयन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता दिसंबर में होगी। विद्यालय की प्राचार्य दीपा शरण ने कहा बेटियों ने अनुशासन, निष्ठा और कठिन परिश्रम से यह सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed