फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dates of state level competition announced, trial today

Auraiya News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, ट्रायल आज

Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dates of state level competition announced, trial today
औरैया। महिला टेनिस, महिला हॉकी, महिला एथलेटिक्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। इसके लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से जनपद में जिला स्तरीय ट्रायल कराया जाएगा। इसके लिए बिधूना के बढि़न स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम को चुना गया है।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय महिला टेनिस प्रतियोगिता 18 व 19 नवंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम बढि़न बिधूना में होगी। मंडल स्तरीय ट्रायल 16 नवंबर को सुबह 10 बजे से ग्रीन पार्क कानपुर में होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 18 व 20 नवंबर को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में होगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 11 नवंबर को 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम बढि़न में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तरीय ट्रायल 16 नवंबर सुबह 10 बजे ग्रीन पार्क कानपुर में होगा। जबकि राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 21 व 22 नवंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। इसके लिए जिला स्तर पर ट्रायल 11 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम बढि़न बिधूना और मंडल स्तरीय ट्रायल 12 नवंबर की शाम तीन बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होगी। उपक्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जो भी खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहता है। वह जिला खेल कार्यालय में जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed