फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Darbar decorated, flood of faith in goddess temples

Auraiya News: सज गए दरबार, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 09 Apr 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Darbar decorated, flood of faith in goddess temples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। चैत्र नवरात्र मंगलवार से प्रारंभ हो चुके है। पहले दिन देवी मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब देखने को मिला। मंदिरों में भव्य सजावट के साथ ही हवन पूजन और भक्ति कार्यक्रम भी शुरु हो गए। इतना ही नहीं घरों व मंदिरों में घट स्थापना कर विधि विधान से माता रानी का आवाहन किया गया।

पहले दिन शक्ति स्वरूपा मां शैल पुत्री की पूजा की गई। निर्धारित शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर देवी भक्तों ने सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भक्त देवी मंदिरों में जाते दिखे। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली जो माता रानी का जयकारा लगाते दिखे। यह भीड़ देर रात तक रही। कई मंदिरों के बाहर मेलों का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

अधिकांश मंदिरों में माता रानी का भव्य शृंगार करने के साथ ही महाआरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंदिर में रंग-बिरंगी बिजली की झालर आदि लगाकर भव्य सजावट की गई। शहर से लगभग पांच किलो मीटर दूर बीहड़ स्थित मां मंगला काली मंदिर, शहर स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर, नरायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर, आवास विकास स्थित काली मंदिर आदि मंदिरों पर भव्य सजावट देखने को मिली। आवास विकास स्थित काली मंदिर पर नवरात्र में प्रतिदिन हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

फोटो09एयूआरपी 21- दुर्गा मंदिर में माताओं द्वारा पूजा पाठ करती हुई। संवाद

भक्तिमय हुआ कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र का माहौल

बिधूना। नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कस्बे के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पर माता रानी के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने मां शैल पुत्री का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस बार नवरात्र पूर नौ दिनों के होंग। जिसे शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं पहले दिन की पूजा से मां के नौ रूपों का आशीर्वाद मिल जाता है। देवी अपने भक्तों को हर मुश्किल से उबार लेती हैं। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालु मंदिर में सुबह से ही पहुंचे। कस्बे का माहौल पूरी तरह भक्तिमय देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed