फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dangal

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
dangal
औरैया। बीहड़ स्थित क्योंटरा गांव में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आगरा, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, झांसी के जाने माने पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। मैनपुरी के कल्लन पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चंद समय में चारों खाने चित कर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती के लिए दांव पेच बहुत जरूरी है। कुश्ती ताकत से नहीं दांव पेच से जीती जाती है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजकों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कुश्ती में मैनपुरी के पहलवानों ने कुश्ती कला का हुनर दिखाया।
विज्ञापन

सर्वाधिक लोकप्रिय कुश्ती मैनपुरी के कल्लन पहलवान की रही। कल्लन पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चंद समय में चारों खाने चित कर दिया। ग्राम प्रधान अखिलेश पांडेय ने बताय कि दंगल में आगरा, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, झांसी के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक के अलावा नीरज चौधरी, कूकी अवस्थी, विकास अग्निहोत्री, संदीप पाठक व गोपाल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed