फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Damage to crops due to increase in temperature

Auraiya News: तापमान बढ़ने से फसलों को नुकसान

Sun, 18 Feb 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to increase in temperature
औरैया। बादल छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उछाल आया है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि वैज्ञानिकों ने खेत में सिंचाई करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मौसम खुला रहेगा। इससे तापमान बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र गुआरी के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि फरवरी मध्य में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंचना गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जो गेहूं पहले बोया गया था, उनमें अब बाली आ गई होंगी। ऐसे में उनके बीज हल्के पड़ सकते हैं। किसान इस वक्त फसल की लगातार सिंचाई करते रहें, ताकि खेतों में नमी बनी रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रविवार को 27 डिग्री अधिकतम न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed