फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dalelnagar's Shilpi got first place in running competition

Auraiya News: दौड़ प्रतियोगिता में दलेलनगर की शिल्पी ने पाया पहला स्थान

Sun, 10 Mar 2024 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dalelnagar's Shilpi got first place in running competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को अजीतमल ब्लॉक के दलेलनगर व औरैया ब्लाॅक के श्री गोपाल इंटर कॉलेज बमुरीपुर ग्राम पंचायत में नारी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दलेलनगर की शिल्पी ने पाया पहला स्थान पाया।
जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा युवाओं का विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा देश आगे बढ़ेगा। युवा उत्थान के लिए नेहरू युवा केंद्र लगातार कार्यक्रमों को संचालित कर रहा है। युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए तमाम तरीके की खेलकूद के कार्यक्रमों को करवाकर गांव स्तर से न्याय पंचायत स्तर पर न्याय पंचायत स्तर से ब्लॉक स्तर ब्लॉक स्तर से तहसील एवं जिले स्तर पर पहुंचा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले से चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर और प्रदेश से चयनित देश स्तर पर प्रतिभागी प्रतिभाग करते हैं। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में अली अकेडमी के दलेल नगर की शिल्पी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश ने द्वितीय स्थान व वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्पर्धा में शिफा ने पहला, लक्ष्मी ने द्वितीय व अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अली अकादमी के संस्थापक मुबारक अली को साल ओढाकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक शौकत अली को सील देकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विजय प्रतिभागियों को टोपी लगाकर शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं गोपाल इंटर कालेज बमुरीपुर की नंदिनी ने प्रथम स्थान, कोमल ने द्वितीय स्थान और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बलवंत राज, आदर्श कुमार, रवि, आशुतोष यादव, प्रदीप उपाध्याय, बाल गोविंद दुबे, रामगोपाल सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed