{"_id":"66c23be0814c05671e058a7f","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-villagers-remained-in-panic-for-an-hour-auraiya-news-c-211-1-aur1002-115599-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, एक घंटे दहशत में रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, एक घंटे दहशत में रहे ग्रामीण
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराना अछल्दा में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगने से एक महिला झुलस गई।
महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम को सूचना दी। एक घंटे तक पुलिस दमकल टीम के आने के इंतजार में बैठी रही। दमकल टीम के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। वहीं एक घंटे तक सिलिंडर फटने की संभावना के चलते ग्रामीणों में दहशत बनी रही।
रविवार दोपहर 12 बजे राधा देवी पत्नी सौरभ कुमार पुराना अछल्दा निवासी घर पर खाना बना रही थीं। तभी खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से महिला झुलस गई। परिजनों ने आनन फानन महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने गीला कपड़ा डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मौके पर थाना प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को मौके से दूर रखते हुए दमकल टीम के आने का इंतजार करते रहे।
करीब 12:48 पर फायर बिग्रेड नफीस फायर स्टेशन के इंचार्ज, मेहरवान सिंह, नरेंद्र पाल सिंह फायर कर्मी ने सिलिंडर पर गीला कपड़ा डालकर दो मिनट में आग पर काबू पा लिया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि सिलिंडर में लगी आग से एक महिला झुलसी थी। ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रखने का पुलिस ने प्रयास किया था। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया था।