{"_id":"57f699504f1c1bcd4e271568","slug":"cyclists-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की देर शाम बेला-कानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को बिधूना कोतवाली भेज दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने औरैया-कन्नौज व बिधूना-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया।
क्षेत्र के गांव सिमरापुर्वा निवासी सुरेंद्र सिंह यादव (35) पुत्र नाथूराम गुरुवार की शाम करीब छह बजे साइकिल से बेला जा रहे थे। बेला के पास पेट्रोल पंप के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने सुरेंद्र को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया सुरेंद्र को रौंदते हुए निकल गया। घटना होते ही आस -पास के लोग दौड़ पड़े। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा लिया। पुलिस ने बवाल की आशंका में शव को बिधूना कोतवाली भेज दिया। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
शव के बिधूना भेजने की जानकारी पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। यह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इन्होंने औरैया-कन्नौज व बिधूना-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। जाम लगने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। समाचार लिखे जाते समय तक जाम नहीं खुल सका था।