फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cyclist dies due to collision with pickup

Auraiya News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to collision with pickup
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के दिबियापुर-बेला मार्ग पर साइकिल से घर जार रहे युवक की पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर निवासी विनोद कुमार दोहरे रविवार सुबह साइकिल से दिबियापुर बाजार करने के लिए निकला था। नवरात्र को देखते हुए सामान की खरीदारी कर वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान चौथामील समीप पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल समेत घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने इस दौरान पिकअप को घेरकर रोक लिया। जबकि चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल विनोद को चिचौली जिला अस्पताल भेजा। उधर जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हुई है। पिकअप को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं तहरीर मिलने पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed