{"_id":"59d48ccb4d29256d32e63cb54b6b5fb5","slug":"cycle-yatra-rich-to-house-to-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर-घर पहुंचेगी साइकिल यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर-घर पहुंचेगी साइकिल यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सपा सरकार के नेतृत्व में एक से 13 अगस्त तक जनपद में अब घर-घर तक साइकिल यात्रा पहुंचेगी। चुनाव के दौरान किए गए वायदे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। पार्टी की नीतियों व रीतियों को गिनाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा के समापन अवसर पर एक विशाल जनसभा होगी, जिसमें प्रदेश के बड़े नेता आने की संभावना है।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष चौ. शिवनाथ सिंह यादव ने बताया कि एक से 13 अगस्त तक जिले में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ता व पदाधिकारी सातों ब्लाकों में एक साथ साइकिल यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है। बताया कि इस साइकिल यात्रा में सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य है। बताया कि साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ना है।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश सरकार के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे, उन्हें उन्होंने पूरा कर दिया है। पार्टी की रीतियों का बखान करने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारियों प्रत्येक घर में पहुंचेंगे और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे।
उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें जनता जो समस्याएं बताएगी, उनका भी निस्तारण कराया जाएगा। वार्ता के दौरान अवधेश भदौरिया, हाफिज अब्दुल सत्तार मौजूद रहे।
बैठक संपन्न - औरैया। समाजवादी पार्टी की बैठक गुरुवार को अजीतमल कस्बा के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में संपन्न हुई। बैठक में साइकिल यात्रा को सफल बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में टिल्लू, भजन सिंह, विजय सिंह, कल्लू यादव, देवेंद्र द्विवेदी, मनोज, सीटू यादव, लालू यादव, भोले सिंह गुर्जर, सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।