{"_id":"5e6fc4638ebc3ea7bc00ea67","slug":"cyber-thugs-cheated-by-67097-in-auraiya-auraiya-news-knp550738171","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: साइबर ठग ने फौजी बन 67097 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: साइबर ठग ने फौजी बन 67097 रुपये ठगे
विज्ञापन
औरैया। ग्राम पुर्वा छनन निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने फौजी बनकर कार बेचने के बहाने आनलाइन 67097 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशन मुरारी पुत्र दयाशंकर निवासी छनन पुरवा हरचंदपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ओएलएक्स वेबसाइट पर एक कार देख रहा था। कार की जानकारी के लिए पीड़ित ने कार पर क्लिक किया। थोड़ी देर बाद एक नंबर से काल आई। काल करने वाले ने खुद को फौजी बताया।
कहा कि उसकी कार लखनऊ में है और उसका ट्रांसफर अब जम्मू में हो गया है। इसलिए कार बेचना चाहता है। 70 हजार रुपये में गाड़ी की लेना तय हो गया। साथ ही फोन करने वाले ने बताया कि आर्मी ट्रांसपोर्ट से कार दिए गए पते पर भिजवा दूंगा।
विज्ञापन
11 नवंबर 2019 को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से फोन आया और जिसमें बताया गया कि आपको 52 सौ रुपये पहले जमा करने पड़ेंगे। इसपर पेटीएम के जरिए रुपये भेज दिए। इसके बाद एक आर्मी ट्रांसपोर्ट से स्लिप आ गई। उसमें अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, जॉइनिंग कार्ड भी था।
बताया गया कि इन्हें डिलीट मत करना, इन्हीं कागजातों को दिखाने पर कार मिलेगी। बाद में कई बार फोन करके ठगों ने अलग अलग तरीकों से रुपए ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।